बरही संवाददाता
बरही (हजारीबाग): बरही के गया रोड में स्थित भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्कूल के संरक्षक एवं पूर्व संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत महावीर साहू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या नेहा झा द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में सभी आचार्यों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की। वहीं दो मिनट का मौन धारण रख उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर आचार्य सुरेंद्र मंडल ने कहा कि टाइम एंड टाइड वेट फॉर नन और वर्क हार्ड एंड बी हैप्पी, इन दो वाक्यों के द्वारा वे हमेशा बच्चों का मार्गदर्शन किया करते थे। आचार्या जूली कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा विद्यालय को खड़ा करने में एक बहुमूल्य योगदान रहा। वे अपने परिवार से ज्यादा विद्यालय को अपना समय दिया करते थे। कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता थे। पूरे झारखंड में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनका अहम योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे प्रखर वक्ता और विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व वाले लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उक्त कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, अरुण कुमार झा, लिकेश्वर राणा, विनोद कुमार सिंह, मनीष कुमार सिन्हा, राजू कुमार, रेशमी कुमारी, राखी कुमारी, मनोज सिंह, अंशु कुमारी सिंह, सविता कुशवाहा, सुनील कुमार महतो, विनोद राम, प्रियंका भारती, अमृता देवनाथ, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।