गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के उपर टोला निवासी समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता 50 वर्षीय तुलसी दांगी का असमय निधन 6 मई को हो गया। समाजसेवी के असमय निधन से पूरे गिद्धौर गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। दिंवगत का अंतिम संस्कार गांव के धोबिनियां श्मसान घाट में किया गया। स्थनिय लोगों के अनुसार दिवंगत गांव में ड्रामा के मशहूर हास्य कलाकार थे, साथ ही कॉमेडी से अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में असमय उनके निधन से पुरे गांव सदमे में है।