चतरा। सदर प्रखंड के जांगी पंचायत निवासी व भारतीय कांग्रेस नेता सुरेंद्र पाण्डेय 55 वर्ष का निधन बिते देर रात्रि हो गया। गुरुवार को अंतिम संस्कार रामटुंडा नदी घाट में किया गया। लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसीत थे। कांग्रेस नेता के असमय निधान पर पार्टी व क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। कांग्रेस में दिवंगत पांडेय 35 वर्ष तक रहे, पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा को देखते हुए सदर प्रखंड अध्यक्ष भी बनाया गया था। इंटक की प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय के आसमय जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं कांग्रेस नेत्री आभा ओझा व गिदौर प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की दिवंगत पार्टी के सच्चे सिपाही थे, पार्टी में उनकी जगह कोई नही ली सकता। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।