गोड्डा: पथरगामा अंचल के प्राथमिक विद्यालय, दिग्घी में पदस्थापित शिक्षक निगम कुमार झा के आकस्मिक निधन पर शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है। पैतृक गांव सैदापुर के शिक्षक निगम कुमार झा गोड्डा शहर के रौतारा मोहल्ला में घर बनाकर रहते थे। मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।
उनकेआकस्मिक निधन पर शिक्षक सदन गोड्डा में शिक्षक संघ के प्रदेश महा सचिव चक्रधर यादव के नेतृत्व में एक शोक सभा आयोजित की गई।उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से याचना की गई।शोक सभा में शिक्षक संघ के सज्जाद अहमद फैज,निर्मल कुमार झा,शिवप्रसाद भगत,जयकांत यादव, सुभाष चंद्र,चंपा मुर्मू,रेमंड मुर्मू,अनिल मंडल, सुनील कांत यादव,योगेंद्र दास,शिवनारायण पंडित,विनोद प्रसाद शर्मा, मो नसीम,किशोर कुमार,विनोद गुप्ता,देवनन्दन साह,दीपनारायण यादव आदि थे।