टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सराढु पंचायत के मुखिया पति व मगध कोल परियोजना के विस्थापितों के अगुवा नेता सह समाजसेवी बहादुर उरांव का असमय निधन 11 मई को इलाज के दौरान रांची में हो गया। मुखिया पति सह समाजसेवी के असमय निधन पर जेएमएम, राजद, आजसू व कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को ईश्वर से सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना इशवर से किया है। प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव, संतोष नायक, सीता राम साव, तिलेश्वर साव, कृष्ण साव, विकास पाण्डेय व रंजीत गुप्ता आदि ने कहा कि मृदुलभाषि व कुशल व्यवहार के धनी बहादुर उरांव के असमय निधन से काफी आहत हैं। दिवंगत हमेशा गरीबों की मद्द करने के साथ हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद किया करते थे। स्थनिय लोगों ने कहा कि पंचायत के कई लोगों को शादी-विवाह के साथ अन्य कामों में सहायता करते थे। संवेदना व्यक्त करने वालों में नीरज तिवारी, सरबजीत गंझू, रामदेव गंझू, मोहन राणा, सतार मिया, निर्मल यादव, सुरेश यादव, कृष्णा यादव, मुकेश यादव, प्रदीप गंझु, चांदो गंझु, उमेश गंझु, धनेश्वर उरांव, मोहन उरांव, जमुना प्रसाद, मनोज पाल, सुखदेव गंझु, अनिल ठाकुर, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, प्रमोद कुमार पांडेय, राजेन्द्र यादव एवं रूपम तिवारी आदि का नाम शामिल है।