पाकुड़: नगर की रहनेवाली भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह को झारखंड प्रदेश नेतृत्व के द्वारा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है आर उनके मनोनयन को ले कर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार उन्हे बधाई दे रहे है।रविवार को भाजपा अध्यक्ष बलराम दुबे ने पुष्प-गुच्छ देकर मुँह मीठा करवाते हुसये बधाई व शुभकामनाएं दी। उनके साथ विश्वनाथ भगत,अमृत पांडे,शबरी पाल,तुहीन शुक्ला,पंकज साहा,गणेश रजक,प्रशांत हेम्ब्रम,सविता रविदास,असीम मंडल, कुंदन सिंह ने भी अपनी-अपनी ओर से भी बधाई और शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर बलराम दुबे ने कहा कि मीरा प्रवीण सिंह पार्टी की एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें योग्य समझकर ये सम्मान दिया है।इससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।मीरा प्रवीण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं पूरे प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष बलराम दुबे का आभार प्रकट करते हुये कहा कि मैं इस पद की गरिमा को पूरी तरह से निभाऊँगी और पूरे तन मन धन से पार्टी की सेवा करती रहूँगी।उन्होंने कहा कि ये मेरे लिये एक बड़ा सम्मान है और मैं पार्टी के सम्मान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयासरत रहूँगी।मीरा ने पाकुड़ जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।