मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा: अनुमंडल मुख्यालय के बसुआ चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं उत्तरप्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
ज्ञात हो कि 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं थीं तब उन्हें उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया एवं धक्का मुक्की कर गिरफ़्तार कर लिया गया।इसी घटना को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार भाजपा की योगी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में महागामा प्रखंड अध्यक्ष इरफान, कार्यालय प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव सरफराज आलम, मुन्ना राजा, उमेश झा, प्रवीण मिश्रा, ललित जायसवाल, रंजना झा, नूरजहां बेगम, विकास कुमार, याह्या सिद्दिकी, कृष कुमार सहित अनेकों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।