पाकुड़: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्नेष्ट हंसदा एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि जोएल मुर्मू के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा रैली निकाल कर सर्वप्रथम गांधी चौक के स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद बिरसा मुंडा चौक के स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी लोगों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, प्रखंड अध्यक्ष श्री मंसारुल हक ने एसटी जिलाध्यक्ष श्री अर्नेस्ट हांसदा, अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि जोएल मुर्मू एवं श्री जय मालतो को माला पहनाकर कांग्रेस भवन में स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री उदय लखमानी, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी सेमीनूल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव श्रीकुमार सरकार एवं अवधेश कुमार झा, जिला सचिव कृष्णा यादव, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, विवेक गोस्वामी, सिराजुद्दीन शेख, मनसार शेख, मिथुन मरांडी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम, पकडि़या प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, बेलाल शेख, रामविलास महतो, संतु चौधरी, असरफुल शेख, नईम शेख, मिलाफ शेख, आबिद अंसारी, बशीरुद्दीन शेख, येहदिन शेख, फरमान शेख, नूरबख्श शेख, दिलीप भगत, जहीरुल इस्लाम आदि मौजूद थे।