बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: कसमार कांग्रेस पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार नायक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कसमार प्रखंड की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार नायक जी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री के निवर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो महामंत्री मदन महतो संजय स्वर्णकार रवि स्वर्णकार अरुण स्वर्णकार पप्पू नायक बाल गोविंद स्वर्णकार प्रमोद स्वर्णकार संतोष नायक एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे।