लिट्टीपाड़ा: प्रखंड काॅग्रेस कमिटी के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम के नेतृत्व में देश मे बढ़ती महगांई को लेकर जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया! बढ़ती महगांई के विरोध में प्रखंड के बड़ा घघरी पंचायत हथिबथान, छोटा घघरी ,धनगरा सहित आधा दर्जन गाँवों में जन जागरण जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरुक किया गया| वही लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी जय मालतो ने कहा आज देश में महगांई चरम पर है और पूरे देश में सभी वादे जूठे साबित हुई, कमरतोड़ महगांई की मार आम जनता के साथ- साथ सभी वर्गों में पड़ रहा हैं!डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, एवं खाध पदार्थों की क़ीमतें आसमान छू रही है| जन जागरण अभियान के मौक़े पर वरिष्ठ काँग्रेसी पाउल हेम्ब्रम ,सक्रिय रामु पहाडिया, जोहान हेम्ब्रम, गंगासागर हांसदा, रामा पहाड़िया, इमानवेल हेम्ब्रम, मांगा पहाडिया सहित कई लोग मौजूद थे|