गोड्डा: पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत में बेतहाशा हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय समेत जिले के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिला मुख्यालय में गोड्डा- भागलपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में जिला प्रभारी अशोक वर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश रोशन,शिशिर ठाकुर, विनय पंडित, विनय ठाकुर, प्रियव्रत झा, शिशिर ठाकुर, याह्या अंसारी, अमित झा, जुगनू, शशि चौरसिया, हिमांशु शेखर, पंकज सिंह ,अशोक मोदी, अशोक यादव, दिलीप मंडल ,अमित कुमार झा, आशीष झा, शैलेंद्र यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
वहीं कांग्रेस के संथाल परगना प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी अमित बोस एवं सज्जन कुमार झा के नेतृत्व में गोड्डा – देवघर रोड में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर नीतीश कुमार, मोहम्मद तबरेज, विजय कांत ,शंभू ठाकुर ,श्रीकांत, अशोक यादव, अमरीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
इंटक अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के भतडीहा पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर अमरेंद्र कुमार अमर, आशीष कुमार सिंह, दिलीप साह, श्रीधर ठाकुर, पंकज शर्मा, जॉनी यादव, सुमन यादव, मृत्युंजय मंडल सहित अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित थे। मौके पर केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई ।
भाजपा के जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र ने बताया कि जिला स्थित सभी प्रखंडों में कांग्रेस की प्रखंड कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, एससी एसटी प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कीमत में वृद्धि को लेकर दमदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा यथाशीघ्र हस्ताक्षर अभियान की कॉपी प्रदेश कांग्रेस कमिटी रांची को समर्पित की जाएगी ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को जय बाबा पेट्रोल पंप पथरगामा एवं शुभम पेट्रोल पंप लसोतिया में पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू सामानों के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं बसंतराय प्रखंड के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने की। मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनी झा भी मौजूद थीं।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं घरेलू सामानों के अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि इस प्रकार की अप्रत्याशित वृद्धि कभी भी नहीं हुई थी। लोगों को ऐसी महंगाई के दिन देखने नहीं पड़े थे। इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस सचिव रामजीवन सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद शमीम, हरि प्रसाद महतो, भूदेव पंडित, दिलीप मांझी, धनंजय महतो, अरविंद महतो आदि मौजूद थे।