आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी देने की मांग
रामगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वधान में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता की सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को शहर के सुभाष चौक के समीप कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही सभा भी की गई सभा में सभी वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की खोखली कानून व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया एव आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी देने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शहजादा अनवर, पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, जिला पार्षद ममता देवी, पंकज महतो, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, भीम साव, दिनेश मुंडा, सहजाद खान, लाल बिहारी महतो, अनिल मुंडा, बजरंग महतो, कमलेश महतो, पवन कुमार, उत्तम कुमार, छोटन महतो, हीरालाल, मुरली, भरत महतो, संतोष, विकास, डी सी मुंडा, सलमान कादिर, जिलानी खान, धान सिंह बोदरा सहित अन्य शामिल थे।