रामगोपल जेना
चक्रधरपुर: रविवार को चाईबासा में चक्रधरपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने अपने साथियों के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को किसानों का समस्याओं को लेकर एक ज्ञापान सौंपा गया। जिसमें धान खरीद के एवज में लम्बित राशि का भुगतान अविलंव किया जाए, चक्रधरपुर गोदाम से धान का उठाव अविलंव कराया जाए एवं चक्रधरपुर प्रखंड के किसानों को सुखा ग्रस्त होने बाद भी अधिकारी के लापरवाई से चक्रधरपुर के किसानों को मुआवजा से वंचित रखा गया। जिसे मंत्री जी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया गया। मुख्य रुप से युवा विधानसभा अध्यक्ष मुंगा लाल सरदार, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, प्रीतम बांकिरा, सुशील सामाड, गोविन्द प्रधान, अरशद जावेद, आदि उपस्थित थे।