रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथियों के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पटेल चौक पर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें याद करते हुए नमन किया गया। उसके बाद रामगढ़ के सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इसके बाद रामगढ़ के अरगड्डा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । एक श्रद्धांजलि समारोह का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश यादव ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए सभी जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान कर एवं अन्य कार्यक्रम के माध्यम से दोनों महान नेताओं को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर देश सेवा एवम समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों पटेल एवम इन्दिरा ने अखंड भारत का सपना देखा था और मरते दम तक इससे पीछे नही हटे। स्थानीय विधायक ममता देवी ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी त्याग और बलिदान की मूर्ति थी तथा उनके आदर्श महान थे उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हम महान राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष समसूद खान ने किया। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पाल मुजनी, पूर्व प्रवक्ता शमशेर आलम, मदन मोहन शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पंकज प्रसाद तिवारी ,वरिष्ठ नेता सीपी संतन ,वीरेन सिंह,खोगेंद्र साहू, परमानंद सिंह,राजेंद्र चौधरी, रविन्द्र गुप्ता ,अख्तर आजाद,जनार्दन पाठक, शेखर पटवा, संतोष सोनी,दिनेश मुंडा, राजू महतो,मनोज पुजहर,प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो,असगर अली, लक्ष्मण महतो,मंटू करमाली, सुधीर सिंह, नगर अध्यक्ष संजय साव, शहजाद खान ,महिला जिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा, मंजू जोशी, मीना राय, प्रीति दीवान, अमर मुंडा,कार्तिक महतो ,रामा ठाकुर,प्रकाश करमाली, मनोज कोटवार, राहुल सिंह, गुलाब आलम,राजू पटेल,असगर अंसारी, अजय चौधरी, फिरोज खान,जगनारायण करमाली, सिकंदर मुंडा, टिंकू खान,संजू गुप्ता, संतोष नायक,आजाद सिंह, गोपाल मुंडा,दिगंबर गुप्ता, हीरालाल महतो, भारत महतो, अजीत करमाली ,मानिक पटेल,प्रदीप महतो,तस्लीम अंसारी सुधीर मंगलेश गौरी शंकर महतो इत्यादि उपस्थित थे।