दुलमी: दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बीडीओ को बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान कांग्रेस नेता सुधीर मंगलेश ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास सहित कई अन्य जन सरोकार से जुड़ी समस्याएं शामिल है। मंगलेश ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा कि योग्य लाभुकों को सरकारी योजना का लाभ मिले। प्रखंड मुख्यालय में बिजोलिया बाद हावी है जिसके कारण योग्य एवं वास्तविक लाभुक सरकारी योजना से वंचित रह जाते हैं। प्रत्येक गरीब को प्रथामिकता के आधार पर सरकारी लाभ मिल सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पीएम आवास के लिए लाभूक का नाम आवास प्लस की सुची में दर्ज होना चाहिए। तब जाकर लाभू को आवास स्वीकृति हो सकती है। मौके उत्तम कुमार, कैलाश कुमार, दुधेश्वर महतो, पप्पू महतो, मुखलाल महतो, अमित कुमार, आनंद महतो, ठाकुरदास महतो, बबलू कुमार प्रमोद आर्या, शुभम कुमार, रामघृत महतो आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।