चंदवारा: कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के महान विभूति भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि के अवसर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि श्रम मंत्री के रूप में तात्कालिक हजारीबाग जिला वर्तमान कोडरमा जिला के करमा में रेफरल अस्पताल जगजीवन बाबू की ही देन है जिस पर आज वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम वीरेंद्र कुमार उपस्थित हुए जबकि बाबू जगजीवन राम को नमन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा,महिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा लीलावती मेहता प्रीति सहाय,परेश कुमार सिन्हा, महासचिव नवनीत ओझा, महासचिव सह मुखिया धीरज कुमार,बशी अहमद खान,प्रदीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, महासचिव अज्जू सिंह महासचि,अशोक सिंह, महासचिव संजय सेठ सुधांशु सुमन डॉ सहबान खान,कामरान खान प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, सहूद खान, विजय प्रसाद सिंह फहीम खान केदार राणा सहित जिले एवं प्रखंड के कांग्रेसजन शामिल हैं।