– चलाया गया जन जागरण अभियान
कामिल की रिपोर्ट
बसंतराय: प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथिशाला में बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित जन जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के पश्चात बढ़ती महंगाई के खिलाफ अतिथि शाला भवन से मदरसा तक जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं कृषि कानून बिल के खिलाफ 14 नवंबर से 28 नवंबर तक जन जागरण अभियान चला रही है। इसके तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 पंचायतों में लोगों के बीच जाकर जन जागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से पूरे देश की जनता त्रस्त है। देश में महंगाई चरम पर है। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की सरकार मौन धारण कर रखी है। कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष ज्योतिन्द्र कुमार झा , सोनी सिंह, अभय जायसवाल, चतुर्भुज साह, राम यादव,मो हलीम, गुलाम मुस्तफा आदि शामिल थे।