पाकुड़ : हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के असामयिक निधन परदुख जताते हुये शहर के कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अध्यक्ष गुलाम अहमद एवं पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनसारूल हक के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया ।शोकसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओ ंने बारी बारी से वीरभ्रद सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्वांजलि अर्पीत किया।वहीं प्रभरी अध्यक्ष ने कहा कि वीरभ्रद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ साथ कुशल मार्गदर्शक भी थे उनके निधन से पार्टी को छति हुई है।उनके निधन से हम कांग्रेसी मर्माहत है।वहंी मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला महासचिव बलई सरकार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला सचिव कृष्णा यादव एवं असलम अंसारी, आबिद अंसारी, विवेक गोशवामी, राम विलास महतो, मनसार शेख, माधव सरकार, मंसूर शेख, मिथुन मरांडी, मेनारुल हक, एहदीन शेख आदि मौजूद थे।