सिरका : अरगड्डा मोड़ से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामगढ़ समशुद खान के नेतृत्व में सोमवार को नईसराय- रामगढ़ की सड़कों तक मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस संबंध में कांग्रेसी नेता समशुद खान ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष पर शहजादा अनवर का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा रामगढ़ समारोह में किया गया। मौके पर अमर मुंडा, असगर अंसारी, अशोक बेदिया, जगनारायण करमाली, फरहान अंसारी, कल्लू, उदित कुमार शैलेश राम पिंटू अंसारी अजीत कुमार, सुभाष कुमार, रिंकू, आशीष, मोहम्मद शाहिद, छोटू चौहान, बबलू राम आदि उपस्थित थे।