रामगढ : रामगढ़ नप क्षेत्र अरगड्डा में सार्वजनिक दुर्गा मंडप निर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा समाजसेवी सुनीता चौधरी, विशिष्ठ अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, माण्डु विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो उपस्थित हुए ।कार्यक्रम में पंडित गोरांग बनर्जी के वैदिक मंत्रोचारण एवं विधिवत पूजा अर्चना के साथ माँ दुर्गा मंड़प के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया।
मौके पर श्रीमती सुनिता चौधरी ने कहा कि माँ दुर्गा की आस्था रखने वाले भक्तजनों की इच्छा का भव्य मंडप का निर्माण हो रहा है। साथ ही निर्माण हो जाने से माता के भक्त, माता एवं बहने गांव में ही पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य करने में सुविधा होगी। मौके वार्ड पार्षद संगीता देवी, आजसू नेता रंधीर गुप्ता, अमरलाल महतो,सतेन्द्र महतो, अर्जुन बेदिया, चतुर महतो ,छोटू पटेल,लालू सिंह, गुड्डू ,धनेश्वर महतो,नागेश्वर महतो,शोले अंसारी, सोमू खान,रंजीत पासवान, गुड्डी देवी,आरती देवी,राजेश राम,सूरज सिंह,अनिल चौधरी,चंदू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।