लातेहार से रुपेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
लातेहार: लातेहार जिले कोरोना की रफ्तार बुलेट ट्रेन की स्पीड़ से बढ़ रहा है। आज तो एक बारगी हद हो गई। जिले में आज कुल 215 संक्रमितों मिले। इसकी पुष्टि जिले के सिविल सर्जन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं दूसरी ओर डीसी अबु इमरान के नेतृत्व में इस कोरोना नामक संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए भरपूर कोशिश की जा रही है। प्रशासन अपने स्तर से जहां एक ओर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं दूसरी ओर नियम के पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ाई करने से भी नहीं चूक रही है।
कई स्थानों पर उड़ रही नियमों की धज्जियां
लातेहार शहर मुख्यालय से कुछ दूरी पर डीही में अनावश्यक दुकानें खोलकर लोग राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की धज्जियां उड़ाने में लगे है और प्रशासन की नजरों में धूल झोंकने के काम कर रहे है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे दुकानों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करे। कुछ लोगों की लापरवाही कहीं संपूर्ण जिलेवासियों के लिए भारी ना पड़ जाये।
आज की जिले में कोविड रिपोर्ट
1- कुल नमूना संग्रह: – 175861
2-आज नमूना संग्रह: – 807
3- कुल सकारात्मक मामले: -3295
4- आज पॉजिटिव केस मिला: 215
5- आज का निर्वहन: – 01
6- कुल सक्रिय मामला: – 1201
अपील
झारखंडलेटेस्टन्यूज सभी पाठकों से आग्रह करती है कि यदि आवश्यक ना हो तो कृप्या अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।