रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले नगर अध्यक्ष रवि बांकिरा की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। वैक्सीन कैम्प का आयोजन पम्प रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कुया गया, जिसमे में कुल 300 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सिंग दिया गया। वैक्सीन कैंप का उद्घाटन अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचु, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी, पूर्व विधायक चुमनु उराँव एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बांकिरा ने पहुंचे हुए मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। कैम्प में प्रदेश कार्यसमिति एसटी मोर्चा अनिल बोदरा भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री सोमनाथ रजक, मंत्री अभय साव, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, मदन विशवकर्मा, स्नेह लता भेंगरा, केशव सिंह, मोहान यादव, मोहन कश्यप, विनोद प्रधान, अनूप दुबे के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।