पाकुड़ : धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन नगर एस एफ डी प्रमुख सत्यम भगत के नेतृत्व में किया गया।शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।साथ ही उनके मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।तदोपरांत विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत ने उनके अनुशासन व उनकी खेल के प्रति तपस्या के बारे में बताया।स्वर्ण पदक विजेता धावक 91 वर्षिय मिल्खा सिंह कोविड-19 पीड़ित थे।आज मिल्खा सिंह के निधन के साथ ही हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है।उन्होंने अपने खेल से राष्ट्र के सपनों को एक नई उड़ान दी थी।भारत के खिलाड़ियों और लोगों के दिलों में फ्लाइंग सिख की खास जगह थी वे सदा अमर रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत नगर सह मंत्री रितिक दुबे एस एफ डी प्रमुख सत्यम भगत सोशल मीडिया संयोजक अबोनी मोहन साहू , नगर सह मंत्री रितिक दुबे तथा अन्य ने नम आंखों से भारत के गौरव को याद किया और जीवन के अनुशासन में उनके जैसा बनने का संकल्प लिया।