रजरप्पा(रामगढ़): गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुंदरू कलां पंचायत में मुखिया शिला देवी के सौजन्य से सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम एवं मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा के द्वारा स्व. अवधेश कुमार महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में आजसू पार्टी की ओर से आटा, तेल, चुड़ा, दाल, पत्तल, गलास व नगद राशि देकर उनके परिजनों को सहयोग करने का काम किया। साथ ही शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मौके पर धनेश्वर महतो ने शोक संतप्त परिवार से कहा कि आजसू पार्टी आपके साथ हर समय खड़ी है। साथ ही उन्होंने मौजूद सभी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए शारिरिक दूरी का पालन करने का सुझाव भी दिया। इस विपत्ति के समय में सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो की इस सहायता से घरवालों ने उन्हें दिल से धन्यवाद दिया। वही आस पड़ोस के लोगो ने भी आजसू द्वारा किये गए इस कार्य को काफी सराहा। इस सहायता को प्रदान करने मे कुंदरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा, वार्ड सदस्य प्रदीप नायक, महेश कुमार महतो, छात्र संघ रामगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंघानिया, महासचिव जगदेव महतों, मोहराई महतो, उमाशंकर महतो, बिनोद महतो, अरविंद कुमार, अजय महतो, देवचारन महतो, मधेश्वर महतो ने साथ दिया।