बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: लोकआस्था का महापर्व छठ में आज नगर के विभिन्न ताल तलयों में जमकर श्रद्धालुओं की भीड़ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर अर्घ्य देने को उमड़ी। छठ मईया में अटूट आस्था देखने को मिली। व्रती घण्टो पानी मे खड़े रहकर करबद्ध मुद्रा में आराधना की उसके बाद शुरू हुआ अर्घ्य अर्पण का शिलशिला जो आधे घण्टे से अधिक समय तक चला। छठ ही एक ऐसा त्योहार माना जाता है जब विभिन्न घाटो पर एक साथ जुटते है राजा रंक फकीर , शायद यही इस पर्व की खाशियत है यह जहाँ लोककल्याण के लिए मनाई जाती है वही इससे ही आज भी लोगो अटूट लोकआस्था बना हुआ है।