60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टीकाकरण लेने का किया अपील
पाकुड़: सोमबार को सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़ में आयोजित दूसरे चरण के कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिविल सर्जन ने प्रखंड चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र के सभी फ्रंटलाइन वर्करों का कोविड वेक्सीन टीकाकरण पूर्ण करवाने को कहा।
सिविल सर्जन ने उपस्थित कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से संवाद कर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने ने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी आम नागरिकों को अब कोरोना वायरस का टीकाकरण लगाया जाएगा। दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया है। जिला वासियों से अपील किया कि अपने अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर अपने सुरक्षा के लिए कोरोना वायरस का टीका जरूर लगाएं।
मौके पर स्वास्थ्य टीम के कर्मी सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर व आम नागरिक मौजूद थे।