रामगोपल जेना
चक्रधरपुर :चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने सोमवार काे दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का शाखा कार्यालय का उदघाटन शीलापट अनावरण कर तथा फीता काट कर किया। मौके पर डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि 2013 से मेंस कांग्रेस का शाखा कार्यालय बंद पड़ा था। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम का पदभार ग्रहण के बाद पीएनएम की बैठक में मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कार्यालय केे बंद होने के घटना के बारे में जानकारी दिया था। जिसके बाद रेल प्रशासन ने कार्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य पुरा किया है। डीआरएम ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 हजार 500 रेलकर्मी कार्यरत है। टीम वर्क से ही सारे कार्यो को अच्छे से किया जा सकता है। चक्रधरपुर रेल मडल का लक्ष्य केवल लोडिंग का है। चाहे लोडिंग मालगाडि़यों में हो या यात्री ट्रेनों में। रेलवे ही आज के दौरन में सरल व सुगम साधन है यातायात का। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा रेलकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराते है। वहीं रेल प्रशासन भी रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान हर हाल में करता है। वहीं मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि पेड़ गिरने से कार्यालय टूट फुट गया था। इस कारण काफी दिनों से मेंस कांग्रेस का शाखा कार्यालय बंद था। जिसके कारण मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आने वाले मेंस कांग्रेस के पदाधिकािरयों को ठहरने में दिक्कत होती थी। डीआरएम विजय कुमार साहू के प्रयास से ही मेंस कांग्रेस शाखा कार्यालय का जीर्णोद्धार हो सका है। भारतीय रेलवे के पूरे जोन में ऐसा शाखा कार्यालय कही नहीं है। युनियन व रेल प्रशासन दो चक्का के बीच में एक्सेल का कार्य करता है। डीआरएम विजय कुमार साहू ने रेलकर्मियों के हित के लिए कार्य कर रहें है। शशि मिश्रा ने कहा कि इस महीने के वेतन में रेलकर्मियों को ग्रीवांस के पेंमेंट होगा। इसके लिए उन्होंने ने सीनियर डीपीओ व सीनियर डीएफएम का धन्यवाद किया। वहीं मेंस कांग्रेस के आरके मिश्रा ने कहा कि मेंस कांग्रेस ने पीएनएम की बैठक में लोको फाटक के समीप एक अंडर पास का निर्माण करने को डीआरएम को कहा था। डीआरएम ने अंडर पास बनाने का उदघाटन भी कर दिया है। जो जुन माह में बन कर तैयार हो जाएगा। अंडर पास से दो पहिया के अलावे चार पहिया वाहन भी आराम से जा सकेगा। अंडरपास का लाभ पोटरखोली व लोको कॉलोनी में रहने वाले करीब पांच हजार रेलकर्मियों व अन्य लोगों को मिलेगा। इससे पहले मेंस कांग्रेस ने डीआरएम संग रेल के वरीय अधिकारियों का स्वागत बुके व अंग वस्त्र प्रदान कर किया।मौके पर एडीआरएम बीके सिन्हा, सीएमएस डाक्टर एसके मिश्रा, सीनियर डीईएन कोऑडिनेशन अनूप पटेल, सीनियर डीपीओ श्रीरंगम हिरतस, सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक, मेंस कांग्रेस के सुभाष मजुनदार, सीजे माईकल, सहित दर्जनों की संख्या में मेंस कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे