लिट्टीपाड़ा: थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव में गुरुवार देर शाम को दहेज उत्पीड़न मामले में एक विवाहित 25 वर्षीय महिला का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मृतिका के पिता ने थाने में लिखित शिकायत कर पांच अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी चंदन साहा ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि मेरी बेटी पूजा देवी 25 की शादी छः वर्ष पूर्व लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव के भुवन साहा के बेटे विश्वनाथ साहा के साथ हुई थी।शादी के बाद दो बेटा भी हुआ।इस दौरान परिवार में छोटे मोटे विवाद भी हुई थी। कुछ महीनों से विवाद बढ़ने लगा था। बेटी के ससुराल वालो द्वारा अक्सर गाली गलौज करने की बात सुनने को आ रहा था। परिवार वालो को समझाने पर मुझसे एक लाख रुपए की मांग करने लगा था। नहीं देने पर परिणाम भुगतने की बात कह रहा था।उन्होंने आवेदन में कहा कि बेटी के ससुराल वाले को मांगे गए एक लाख रुपए नहीं देने के कारण मेरी बेटी को परिवार के सभी लोगों ने मिलकर गला दबा कर मार दिया है।वही मृतिका ने अपने पीछे दो बेटे विकास साहा 6 वर्ष, एवं आकाश साहा 3 वर्ष को छोड़ गए।दोनों मासूमों का रो रो कर बुरा हाल है।थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने बताया मृतिका के पिता चंदन साहा के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 08/21 के तहत पांच नामित अभियुक्त मृतिका के पति विश्वनाथ साहा, भैंसुर राजेश साहा, ससुर भुवन साहा, सास आशा देवी, गोतनी हेमंती देवी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया दो आरोपी विश्वनाथ साहा, एवं आशा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बाकी आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
थाना पहुँच कर एसडीपीओ ने किया परिजनों से पूछताछ
———————-
ममले की सूचना मिले ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल थाना पहुंच कर मामले की जांच किया।उन्होंने वाहन में रखे विवाहिता का लाश को देखा। इसके पश्चात मृतिका के पिता चंदन साहा से पुरी जानकारी ली।
उन्होंने कहा पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी।आरोपीयो को बक्सा नही जाएगा।