आरोपियों प्रताडना से किया इंकार
सिमरिया(चतरा)। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातु गांव की एक महिला ने डायन प्रताडना के खिलाफ आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। इस बाबत थाना कांड संख्या 28/2021 में सुमा देवी, चिंता देवी, कविता कुमारी, कैलाश रजक, मिथलेश रजक और केदार यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए इनलोगों पर पंचायत में डायन कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस मामले की अनुसंधान कर ही रही थी। इस बीच प्रताडना से तंग आकर महिला ने विषपान कर ली, जिसका चिकित्सको द्वारा सघन इलाज किया जा रहा है। जबकी पुलिस भी अरोपियों के धर पकड़ के में लग गई है। विषपान के बाद मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपियों ने बताया कि महिला को प्रताडीत नही किया गया है। बल्कि महिला स्वंय देवास लगा कर ग्रामीणो को डायन ओझा कहकर लडवा रही थी। ग्रामीणों द्वारा इस तरह की किसी पर बेबुनियाद आरोप नही लगाने की बात कही गई थी। मार पिट या प्रताड़ित जैसी कोई घटना नही हुई। चेतावनी के बाद महिला द्वारा आधा दर्जन लोगो के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करा दिया गया। प्रशासन से इस बाबत उचित जांच करने का आग्रह किया गया था। इस बीच घरेलू विवाद में महिला विषपान कर ली। जिसमें हमलोग पर बेवजह प्रताडना का आरोप लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डायन, भूत जैसी अफवाहों से दुर रहने की सलाह लोगों को दी।