खूंटी: खूंटी जिले के पेरका गांव के लीड्स एनजीओ कार्यालय के पीछे स्थित एक कुएं से एक महिला सहित दो बच्चों का शव बरामद किया गया हैं। पेरका गांव निवासी चंपा मुंडू (35 वर्ष), डोकरा मुंडू (6) और हरसीन मुंडू (3) के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बुधवार सुबह कुएं में शवों को तैरते देखा। ग्रामीणों ने मुरहू थाना को इसकी जानकारी दी और सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले कुआं से तैरते बच्चे का शव बाहर निकाला उसके बाद महिला को झागड़ से फंसा कर महिला का शव बाहर निकाला जबकि दूसरे बच्चे को कड़ी मसक्कत के बाद कुआं से ढूंढकर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को पत्थर से बांधकर पहले कुआं में फेंक दिया होगा उसके बाद महिला ने छोटे बच्चे को लेकर छलांग लगा दी होगी।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात घर में सरहुल पूजा समारोह का आयोजन किया गया था। घर मे पूरा परिवार बेहतर फसल को लेकर पूजा पाठ कर सभी खाना खाने के बाद अपने अपने घर चले गए। महिला चंपा मुंडू भी अपने दोनों बच्चो को लेकर निकली लेकिन वह न ही घर नही पहुंची। पति रुसु मुंडा को बच्चे और पत्नी नही मिलने पर वह अपने ससुराल से लेकर मायका तक ढूंढा लेकिन कुछ पता नही चला। मंगलवार दिन भर पेरका गांव के ग्रामीण महिला और दोनों बच्चो को ढूंढते में बिता दिया लेकिन अचानक बुधवार सुबह ग्रामीणों से दुःखद समाचार घर पहुंचा। उसके बाद पूरा गांव शोक में डूब गया।
इधर मुरहू थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता आत्महत्या प्रतीत होता है लेकिन अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के अनुसार घर मे पूजा था हो सकता है नशापान के बाद महिला के साथ विवाद हुआ होगा।