बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में आज अधिकारियों के साथ पहली बैठक कोविड-19 से सम्बंधित समीक्षा के लिए बुलायी गई। उक्त बैठक में प्रखंड से लेकर मुख्यालय तक के पदाधिकारियो को जाँच की गति बढ़ाने सहित टीकाकरण से सम्बंधित आवश्यक दिशा निदेश जारी किया गया।
उक्त बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रभारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।