जिलावासियों से पूर्णतया अनुपालन करने की अपील की गई
चतरा/टंडवा/पत्थलगडा/इटखोरी। 18 मार्च को उपायुक्त दिव्यांशु झा के दिश निर्देश पर कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सिमरिया, पत्थलगडा, टंडवा, गिद्धौर व इटखोरी प्रखंडों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से लोगों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया। विभिन्न चैक-चैराहों एवं बाजार हाट में पहुंच पदाधिकारियों ने माइकिंग के माध्यम से लोगों से कोविड-19 के मानकों का पालन करते हुए फेस मास्क आवश्य पहनने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की। ज्ञात हो कि उपायुक्त ने 25 मार्च 2021 तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। इस अभियान में जागरूकता के साथ-साथ कोविड-19 के परिचालन का अनुपालन नहीं करने वाले व्यक्तियों पर चालान द्वारा फाईन (अर्थ दण्ड) करने का भी निर्देश दिया है। साथ हीं इस अभियान के तहत रोजाना किए जाने वाले कार्रवाई का समेकित प्रतिवेदन प्रति दिन साझा करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। वहीं उपायुक्त ने जिलेवासियों से भी अपील किया है कि बढ़ते कोविड-19 महामारी से जिले को सुरक्षित रखने हेतु सतर्कता बरतते हुए सभी फेस मास्क अवश्य पहने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन आवश्यक रूप से करें। गिद्धौर प्रखं डमें बीडीओ पुनम कुजूर के द्वारा पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया। वहीं पत्थलगडा में बीडीओ मोनी कुमारी च एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरा सात लोगों से मस्क नही पहनने पर अर्थ दंड लगाया गया। सिमरिया सप्ताहिक बाजार में बीडीओ अमित कुमार मिश्रा, सीओ छुटेश्वर कुमार दास, थाना प्रभारी गोविंद कुमार के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इटखोरी थाना क्षेत्र में थानेदार निरंजन कुमा मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय एवं बीडीओ प्रताप टोप्पो के द्वारा चलाकर आम लोगों से सामाजिक दूरी अनुपालन करते हुए फेस मास्क अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करन व सैनिटाईजर का भी हमेशा प्रयोग करने की अपील की गई।