पुलिस शव कब्जे में कर जांच में जुटी
सिरका : रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा रेलवे नए पुल के समीप परास के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटके होने की खबर से शनिवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लटके देखने के लिए लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पार्षद 12 गोपाल मुंडा को दी। इसके बाद घटनास्थल का मुआयना कर पार्षद ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। मौके पर फंदे से लटके शव को उतार कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को रामगढ़ ले गई। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान हेसला झारखंड इंडेक्सन मैं कार्यरत कामगार रितेश कुमार महतो पिता मोहनलाल महतो उम्र लगभग 19 वर्ष गांव धवैया, पोस्ट कंडेर जिला बोकारो के रूप में हुई हैं। मृतक मजदूर रितेश कई दिनो पूर्व झारखंड इडेक्शन फैक्ट्री में बारीमैन के रूप में कार्यरत था। मृतक मजदूर के मौत होने के कारण की चर्चा जोरों पर हैं। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। घटना स्थल पर रामगढ़ पुलिस के एएसआई सुधीर कुमार ठाकुर पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।