रामगढ़। खरवार भोगता समाज विकास संघ केन्द्रीय समिति रांची के प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात किया एवं ज्ञापन सौंपा। मुलाकात मुख्यतः भोगता समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने हेतू “संविधान अनुसूचित जातियां एंव अनुसूचित जनजातियां आदेश संशोधन विधेयक 2020 को शीतकालीन सत्र 2021 में संसद के दोनो सदनो से पारित करवाने हेतू आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय संरक्षक योधेश्वर सिंह भोगता केन्द्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू केन्द्रीय उपाध्यक्ष रमण गंझू झलकू गंझू रामदेव गंझू बनवारी सिंह भोगता युवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता विष्णु भोगता संजय गंझू संजय प्रधान सुधीर भोगता प्रकाश गंझू कामेश्वर भोगता परमेश्वर सिंह भोगता प्रेमचंद भोगता सुरेश भोगता प्रदीप भोगता सुदर्शन भोगता छोटू भोगता नरायण भोगता आदि उपस्थित थे।