हनवारा: गोड्डा के पूर्व विधायक एवं झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग जिला छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने की है। छात्र राजद के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव ने कहा कि बिहार – झारखंड के धरतीपुत्र कहे जाने वाले संजय प्रसाद यादव के झारखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय जनता दल का संगठन काफी मजबूत और धारदार होगा। पूर्व में श्री यादव के युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरे झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं नई उमंग पैदा हुई थी। राजद कार्यकर्ता आशान्वित हैं कि झारखंड में संजय यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे राज्य में संगठन मजबूत होगा। गोड्डा जिला के सभी राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव से निवेदन किया है कि झारखंड में राजद के संगठन को मजबूत, जुझारू एवं सक्षम नेतृत्व देने के लिए गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए।