कर्मियों व पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कोरोना टीकाकरण के धीमी रफ्तार पर पदाधिकारियों को लगाई फटकार, कहा महादेव मठ को विकसित किया जाएगा
कुंदा(चतरा)। उपायुक्त दिव्यांशु झा व उपविकास आयुक्त सुनिल कुमार सिंह 7 जून को कुंदा प्रख्ंाड क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावे कोविड टीकाकरण कार्य का जायजा लते हुए टीकाकरण के धीमी रफ्तार पर पदाधिकारियों को लगाई फटकार। दोनों अधिकारी मरगड्डा पंचायत के अतिसूदूरव्रती टिटहीभरगांव, गेन्द्रा, पिंजनी, भौरुडीह, पोटम, मदारपुर कुन्दा पंचायत के मेदवाडीह, शाहपुर का दौरा कर कूप, आवास, डोभा का निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, इसके साथ ही लोगो को आम बागवानी के लिए प्रेरित किया। साथ ग्रामीणों से मिलकर गांवों में व्याप्त समस्याओं से अवगत हुए और स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनने पर विशेष फोकस किया। जबकी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों को कड़ी फटकार भी लगाई। बीड़ी पत्ता तोड़ने वालों मजदूरों से उपायुक्त ने मिलकर सरकारी योजनाओं से मिलने वाले की जानकारी ली। पिंजनी गांव मे उपायुक्त विशेष तौर पर बुलाकर महिलाओं से मिलकर सरकारील योजनाओं की जानकारी दी। इसके उपरांत दोनो अधिकारी प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल महादेव मठ पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया और उपायुक्त ने कहा महादेव मठ ऐतिहासिक व मनोरम दृश्य को पर्यटन क्षेत्र के रुप में बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं जिप सदस्य अनिता देवी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपायुक्त को अवगत करवाया और एक डॉक्टर व एम्बुलेंस की मांग की।