सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार सह प्रभारी मंत्री सरायकेला खरसावां बन्ना गुप्ता द्वारा दूरभाष पर वार्ता के दौरान छठ घाटों पर विधी व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर दिए गए निर्देश के आलोक में छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। छठ घाटों पर पूजा समिति के अध्यक्ष / समिति सदस्य से छठ घाट के बारे जानकारी ली, उपायुक्त ने पूजा समिति सदस्यों एवं जिले वासियों से अपील करते हुए कहा छठ महापर्व को रीति रिवाज के साथ मनाया जाए परन्तु छठघाट कोरोना गाइड लाइन के अनरूप ही घाट बने साथ ही घाटों पर अत्यधिक भीड़ एकत्रित ना हो एवं बच्चों को भीड़भाड़ से दूर रखें । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को छठ घाटों पर विधि व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे घाट जहां पानी की अत्यधिक मात्र हो वंहा पुरुष एवं महिला पुलिस बल तैयार करने एवं सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया l उन्होंने पानी की अधिकता की जानकारी से सम्बंधित सूचना पट्ट लगाने को लेकर निर्देशित किया। उपायुक्त ने ऐसे घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने एवं नजदीकी थाना के सम्पर्क सूत्र घाटों पर लगवाने के निदेश दिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा के दिन (संध्या अर्घ्य) अपराह्न 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं (प्रातः अर्घ्य) रात्रि 2 बजे से प्रातः 8 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक सुनिश्चित कराने का दायित्य अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। आदित्यपुर नगर निगम अवर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार , CO गम्हरिया मनोज कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य की उपस्थिति इस अवसर पर रही।