सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला द्वारा अगस्त 2021 में सात कैंप आयोजित कर राज्य में सर्वाधिक 288 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रेड क्रॉस सरायकेला सचिव देवादिदेव चटर्जी को मोमेंटो और प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो की एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी रांची नमकुम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां राज्य स्तर पर अगस्त माह में सर्वाधिक ब्लड डोनेट करने के उपलक्ष्य में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा रेड क्रॉस सरायकेला सचिव देवादिदेव चटर्जी को मोमेंटो एवं विभाग के सचिव सिंह (IAS) के द्वारा प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस संबंध में उपायुक्त अरवा राजकमल से रेड क्रॉस सचिव देवधिदेव चटर्जी मिले। उपायुक्त द्वारा भी सचिव देवादिदेव चटर्जी को उनके टीम द्वारा बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी गई। राज्य स्तर पर सम्मानित हो जिला का नाम रोशन करने हेतु सचिव और उनके टीम को उपायुक्त ने धन्यवाद दिया। उपायुक्त ने टीम को एकजुटता के साथ जनभावना हेतु सहयोग के उदेश्य से कार्य करने के अपील की।