संबंधित पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त दिव्यांशु झा ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग के सम्पूर्ण कार्यो का संबंधित अधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने एक एक कर संबंधित विभाग द्वारा अब तक किए गए राजस्व संग्रहण समेत कार्यो की समीक्षा किया। वही राजस्व विभाग के मामलों एवं कार्यों की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन की भी उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उत्पाद अधीक्षक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अंचल अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से राजस्व संग्रहण को लेकर एक एक कर जानकारी लिया। विभाग द्वारा तय लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की अधिकारियों ने पूर्ण आंकड़ा उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण का निर्देश दिया। वहीं जिला खनन पदाधिकारी को बालू के स्टॉक की जांच करने को कहा गया। अवैध बोल्डर, बालू ढुलाई एवं समेत ओवर लोडिंग वाहनों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को टीम गठित कर सप्ताह में 1-1 दिन चतरा एवं सिमरिया अनुमंडल में यातायत नियमों के तहत जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बिना परमिट अथवा यातायात नियमों का अनुपालन नही करने वाले वाहन चालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों समेत अन्य की मापी कर डिमांड करने का निर्देश दिया गया। सभी सरकारी शराब दुकानों का निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्य रूप से दाखिल खारिज, ई कोर्ट, राजस्व संग्रहण, तहसील इंफ्रास्ट्रक्चर, अवैध जमाबंदी अभिलेख की अद्यतन स्थिति, आपदा राहत कोष के तहत आश्रितों को लाभ दिलाने, भुमि हस्तांतरण संबंधित मामले, भूमि रिकॉर्ड, सर्टिफिकेट केस डिस्पोजल, पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निष्पादन समेत अन्य विषयों की बिंदुवार तरीके से समीक्षा किया। उपायुक्त ने अब तक हुए दाखिल खारिज रिपोर्ट पर चर्चा किया। उन्होंने निर्धारित समय पर अमीन को प्रतिनियुक्त क्षेत्र में आवश्यक रूप से योगदान देने का निर्देश दिया गया। हल्का कार्यालय की संख्या एवं किस प्रखंड में हल्का कार्यालय बनाया जाना है, इस विषय पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ हीं वज्रपात से मृत्यु समेत अन्य आपदा के तहत होने वाली दुर्घटना पर सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को 1 माह के अंदर सभी कार्रवाई पूर्ण कर आश्रितों को आपदा राहत कोष के तहत प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण में पिछले माह कितनी राशि जमा हुई है, इसकी पूर्ण जानकारी सभी अंचलाधिकारियों से लिया। किस हल्का में रेंट कलेक्शन ट्रांजेक्शन कम है, इसकी भी जानकारी लिया एवं कई प्रखंडों में रेंट कलेक्शन ट्रांजेक्शन बढ़ाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। ई- कोर्ट को लेकर उपायुक्त ने अभिलेख खोलने एवं ऑनलाइन एंट्री करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया। ई कोर्ट के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया। साथ हीं किन किन अंचलों में कितने मामले सुलझाए गए है, इसकी भी जानकारी उपायुक्त द्वारा लेते हुए विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।