मयूरहंड(चतरा)। बुधवार को उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने मयूरहंड प्रखंड के पेटादेरी पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा, 14वें व 15वें वित्त, प्रधान मंत्री आवास योजना के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान कई योजना का कार्या सरकार के निर्देश के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसे देख पूर्व पंचायत सचिव पुनीत दास को जमकर फटकार लगाई। वहीं पंचायत सचिव व मुखिया राधा देवी को आपसी समन्वय बनाकर जनता के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ रोजगार सृजन से संबंधित योजना का चयन करने का निर्देश दिया। पंचायत क्षेत्र के झालो देवी के नाम से मुर्गी शेड योजना का राशि गबन करने की मामला प्रकाश में आया। जिसपर डीडीसी ने संज्ञान लेते हुए संलिप्त लोगों के विरुद्ध जांचोपरांत मुकदमा दर्ज करवाने का निर्देश बीपीओ जितेंद्र कुमार को दिया। साथ हीं कदगावां के मखरोल में इंडियन ऑल द्वारा सड़क कटाई करने और दिग्ही देवी मंडप तक सड़क की जांच कर कार्यपालक अभियंता को कार्य में सुधार करवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में आरईओ के कार्यपालक अभियंताकनीय श्याम सुंदर मुर्मू, कनीय अभियंता विश्वास कुमार, मनोज कुमार, डीपीएन सुनील कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार आदि शामिल थे।