रांची:राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संपत्ति को निजी हाथों में देने से देश कमजोर हो रहा है, महंगाई चरम पर है। देश के युवाओं को अनुबंध, आउटसोर्सिंग और निजी कंपनिओं में नौकरी करना बंधुआ मजदूरी करने के समान है। सरकार किसानों को सुन नहीं रही है। दूसरी तरफ राज्य सरकार वादा करने के बावजूद भी ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढा नहीं रही है।
वैसी परिस्थिति में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। जब राज्य के बड़े समुदाय के घरों में खुशहाली नहीं हो बेरोजगारी, भुखमरी रहे तो वह होली कैसे मनेगी? बल्कि इस दिन हम लोग बड़े आंदोलन के लिए संकल्प लेंगे।
सरकारें अब संविधान के अनुसार कल्याणकारी योजनाओं का सृजन नहीं कर रही हैं। बल्कि चंद उद्योगपतियों के लिए योजनाएं बना रही है। जिसका खामियाजा इस देश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
जब देश और राज्य के बड़े समुदाय के घरों में खुशहाली नहीं रहे तो फिर होली कैसी? इसलिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा होली नहीं मनाएगी और उम्मीद करेगी यह सरकार इस पर संज्ञान ले अविलंब ओबीसी समुदाय की समस्याओं को हल करें। प्रेस वार्ता में विनय कुमार चंद्रवंशी, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय विरेंद्र प्रसाद, उपस्थित थे।