बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही मध्य भाग के संभावित जिप सदस्य प्रत्याशी सह समाजसेवी रामचंद्र यादव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। वहीं वे जनसमस्याओं का निदान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को अवगत करवाते हुए अपने स्तर से प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को समाजसेवी रामचंद्र यादव ने भंडारो पंचायत के ग्राम धोबियापहरी के ग्रामीणों के समस्या से रूबरू हुए। मौके काफी संख्या में गांव के नौजवान मौजूद थे। वहीं रामचंद्र यादव ने बताया कि यह गांव सुदूरवर्ती गांव है, जो प्रखंड मुख्यालय से करीब 25 किलो मीटर दूर बसा हुआ है। लेकिन इस गांव में बुनियादी सुविधा से लोग काफी दूर है। यहां पर विकास के नाम पर जनता काफी नाराज है। मौके पर ग्रामीणों में बासुदेव यादव, महावीर यादव, डेगन यादव, ईश्वर यादव, अर्जुन यादव, बद्री यादव, रवि यादव, मंटू यादव, नागेश्वर यादव, प्रयाग यादव, बालेश्वर यादव, केदार यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।