हनवारा: जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय महागामा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 नवंबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आगमन को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद जन जागरण अभियान को कैसे सफल बनाया जाय। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष इरफान काजी, कार्यालय प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, जहीर, याह्या सिद्दिकी, उमेश झा, खुस्तार हसनैन, रंजना झा, इकराम, मंटू भगत, कृष कुमार, सत्यम कुमार, संजय यादव, बाल्मिकी यादव,नूर नबी, राहुल, मनोज रविदास, विकास कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।