सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखण्ड पश्चमी मण्डल भाजपा कार्यसमिति की एक बैठक रविवार को विजय तरण राम बाबा आश्रम में मंडल अध्यक्ष बिमल साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष बिजय महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, उदय सिंहदेव व भोगेंद्र झा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल की महत्वपूर्ण समस्या एवं सांगठनिक विषयों पर परिचर्चा हुई।