रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर ईकाई की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन स्व दिल्ली साव स्मृति भवन में किया गया था। बैठक चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से चक्रधरपुर नगर प्रभारी संजू पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व लक्ष्मण गिलुवा की धर्मपत्नी श्रीमती मालति गिलुवा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उषा पाण्डेय, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहान गिलुवा, जिला मंत्री सन्नी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारायण लाल उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत भाजपा के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में नगर प्रभारी संजू पाण्डेय ने मंच को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को शसक्त बनाने की बात कही।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर जाम कर प्रहार करते हुए कहा। वर्तमान समय मे चल रही हेमंत सोरेन की सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगकर सत्ता में काबिज़ हुई है। चुनावी समय मे किये हुए एक भी वादे को यह सरकार पूरा नही कर रही है। इसके अलावे यह सरकार पूर्व की रघुवर दास सरकार के द्वारा सुरु किये गए लाभकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। चाहे वह मुद्रा योजना हो 1 रुपये में महिलाओं को रजिस्ट्री करने की योजना तथा ऐसी कई लाभकारी योजनाओं को बंद कर प्रदेश की भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रही है।
मंच को संबोधित करते अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा गीता बालमुचू ने विशेष रूप से आगामी नगर निकाय चुनाव में विजय हासिल करने पर कार्यकर्ताओं को जाम कर मेहनत करने का मंत्र दिया।
बैठक के अंत मे उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद स्व लक्ष्मण गिलुवा के आत्म की शांति के लिए मौन धारण किया।