बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन का त्रैमासिक सम्मेलन आज बोकारो में आरम्भ हो गया।त्रैमासिक सम्मेलन मे भारत की राजनीतिक, आर्थिक, समाजिक परिस्थितियो पर विशेष चर्चा की जा रही है।इस आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव दिनेश झा ललन ने दिया। उन्होने कहा कि इस सम्मेलन में भारत सरकार के नीतियों की समीक्षा की जा रही हैं।यदि नीतियां हमारे अनुकूल होगा तो हम उसका समर्थन करेगे अन्यथा हम विरोध करेगे।साथ ही उन्होने कहा कि देश की सम्पतियो को हम बिकने नही देगे, जरूरत पड़ी तो हम बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगें।उन्होने इशारो ही इशारो मे कहा कि आंदोलन का स्वरूप बड़ा होगा, अगर जरूरत पड़ी तो हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जाएगे।लेकिन इसका निर्णय इस सम्मेलन मे सर्वसम्मति से लिया जाना है।
इस सम्मेलन मे यूनियन का चुनाव भी किया जायेगा।इसलिए सम्मेलन मे राज्य के सभी जिलो के डेलीगेट, पर्यवेक्षक भी भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम हर वर्गों का ख्याल रखते हुए बैंक के नीतियो पर भी चर्चा करेगे।