टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को विस्थापित विकास संघर्ष समिति के तत्वधान में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन दास व संचालन तिलेश्वर साव ने किया। बैठक में 11 जनवरी 2021 से एनटीपीसी टंडवा से 3 सूत्री मांग को लेकर चल रहे धरने को सफल बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें मुख्य रुप से 6 गांव में बारी-बारी से जाकर आंदोलन संबंधित जानकारी बैठक कर देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2021 से बृहद रूप से धरना तथा आंदोलन को धारदार बनाने हेतु सभी गांव में अभियान चलाकर सभी को जानकारी दी जाएगी।