चतरा। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपुर गांव में बिते रात्रि प्रेम प्रसंग के मामले में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। उक्त घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गांव पहुंची तो मामला शांत हुआ। उसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जसपुर गांव के स्व. अर्जुन महतो के पुत्री को सुबोध यादव हमेशा तंग करते रहता था, इसी बीच तीन माह पूर्व उसकी शादी हो गई, इसके बाद भी युवक युवती को फोन पर हमेशा तंग करने के साथ कभी उसके ससुराल दारीदाग गांव पहुंचकर उसके पति को जान से मारने की धमकी दिया करता था। बुधवार को विवाहिता का पति गोलू यादव ससुराल पहुंचा था, इसी दौरान सुबोध यादव अपने दोस्त फुलेश्वर सिंह, राजेश यादव एवं पवन यादव के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो दोनों पक्ष में जबरदस्त मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन प्राथमिकी के लिए दी गई है। मारपीट में एक पक्ष के भोला यादव, राजेश यादव, मुनेश्वर यादव तथा दूसरे पक्ष से अंबिया मसोमात, गोलू यादव, भारत यादव व टिंकू यादव हैं। इस बाबत एसआई विकास कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।