रायडीह/गुमला: प्रखंड कार्यालय रायडीह के परिसर में बुधवार को बी डी ओ मिथिलेश कुमार सिंह ने 65 आंगनवाड़ी केंद्रों के बीच भारत गैस कनेक्शन का वितरण किया।प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र को दो – दो भरा हुआ गैस सिलेंडर, एक रेगु रेटर निःशुल्क प्रदान किया गया है।प्रशासनिक आदेश पर कांसी र भारत गैस ग्रामीण वितरक के द्वारा मुहैया कराया गया है। बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों में लकड़ी से पौष्टिक आहार बनाकर बच्चों को दिया जाता है।बरसात में लकड़ी के भींग जाने से आग जलाने में कठिनाई होती थी। धुंआ- धुंआ से सेविकाओं और बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो जाती थी।अब गैस से आहार बनेगा तब जंगल के पेड़ सुरक्षित रहेंगे।पर्यावरण संरक्षण भी होगा।और धुंआ से छुटकारा मिलेगा।इसके अतिरिक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन प्रसाद सिंह, महामंत्री योगेन्द्र सिंह,जिला मंत्री जग नारायण सिंह, मांगू उरांव, खुशमन नायक,जगतपाल सिंह,जगदीश सिंह,संजय कुमार सिंह ने भी वितरण किया।इस मौके पर गैस संचालिका दीप्ति कच्छप, प्रीति पाठक, अनिस सिंह,रिकु सिंह आदि उपस्थित थे।