भूपेंद्र पांडेय
गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के पहरा पंचायत के अंतर्गत मारंगी गांव में ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी वितरण किया गया।मच्छरदानी वितरण कार्य प्रमुख प्यारी देवी,उपप्रमुख कोमल यादव की उपस्थिति में किया गया।कोरोना का ख्याल रखते हुए।वितरण कार्य में ग्रामीणों को मास्क तथा सोशल डिस्टेन्स का पालन कराया गया।गांव में लगभग 300 लोगो के बीच मच्छरदानी वितरण किया गया। इस क्रम में प्रमुख ने लोगो को बीमारी से बचने के लिए मच्छरदानी लगा कर सोने की बात कही। वितरण कार्य मे एएनएम लालमणि कुमारी मनोज कुमार नागेश्वर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।